फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ सांडी, कछौना व पिहानी तीन दिन में प्रस्तुत करें स्पष्टीकरण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ओडीएफ प्लस प्रमाणीकरण में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने व शौचालय अनुपयुक्त पाए जाने पर ईओ सांडी, कछौना व पिहानी से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सांडी, नगर पंचायत कछौना व नगर पालिका परिषद पिहानी से कहा है कि चार सितंबर, छह नवंबर, 21 दिसंबर 2019 तथा 10 जनवरी 2020 की बैठक में आगाह किया गया था कि ओडीएफ प्लस प्रमाणीकरण में कोई निकाय असफल नहीं होनी चाहिए। लेकिन सचिव/मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के पत्र 25 फरवरी 2020 से पता चला कि 115 असफल निकायों में जिले की तीन निकाय शामिल हैं।
उनमें सर्वाधिक खराब स्थिति सांडी नगर निकाय की है। उन्होंने कहा कि सांडी में चार शौचालयों में एक अनुप्रयुक्त पाया गया। नवाबगंज बाजार एरिया, मुख्य मार्ग बिलग्राम चुंगी व मुंशीगंज मंदिर के पास स्थित शौचालयों में गंदगी मिली। नगर पंचायत कछौना में गोपी मार्केट स्थित शौचालय को श्रेष्ठ बताया गया था लेकिन यहां भी गंदगी मिली। नगर पालिका परिषद पिहानी में पांच शौचालयों में से एक अनुप्रयुक्त पाया गया। निजामपुर कटरा बाजार स्थित शौचालय श्रेष्ठ बताया गया था। यहां गंदगी मिली।
विज्ञापन

बस स्टैंड वार्ड तीन का शौचालय भी स्वच्छ नहीं मिला। लापरवाही के कारण नगर निकाय सांडी, कछौना व पिहानी ओडीएफ प्लस प्रमाणीकरण में फेल हो गई। जिसका कुप्रभाव जनपद की रैंकिंग पर पड़ा है। डीएम ने तीनों ईओ से कहा कि तीन दिन में स्पष्टीकरण के साथ बताएं कि जिन तीन स्थानों पर शौचालयों में स्वच्छता का अभाव पाया गया, वहां पर किन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें