फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राघव, राघवेंद्र ही नहीं यहां तो लवकुश भी आए...

Tue, 23 Jan 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पांच सदी के लंबे इंतजार के बाद राम लला को अपना धाम मिला है। इसके ऐतिहासिक दिन मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में नौ प्रसूताओं ने पुत्रों को जन्म दिया। अधिकांश अपने बेटों का नाम राघव और राघवेंद्र रखने को बेताब हैं। वहीं इस ऐतिहासिक दिन पर एक पुलिस कर्मी की पत्नी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया और भाव विभोर होकर दंपती ने इनका नाम लव कुश रख दिया।
विज्ञापन

शहर में नघेटा रोड पर स्थित शिव शक्ति चिकित्सालय में प्रसव पीड़ा होने पर नघेटा रोड निवासी अवनीश की पत्नी रिचा को भर्ती कराया गया। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे रिचा ने पुत्र को जन्म दिया। यह अवनीश और रिचा की पहली संतान है। भाव विभोर होकर दोनों ने बताया कि बेटे का स्कूली नाम राघवेंद्र और घरेलू नाम राघव रखेंगे। महिला चिकित्सालय में पांडेय तारा के निवासी संदीप सिंह की पत्नी गरिमा ने भी सोमवार को पुत्र को जन्म दिया। यह उनकी दूसरी संतान है।
पहली संतान का नाम रुद्र है और सोमवार को जन्मे पुत्र को इन लोगों ने राघौ नाम दिया है। इसी तरह साइफोना की उपासना, कौंढ़ा की सुनैना आदि ने भी पुत्रों को जन्म दिया। इस सबके बीच पुलिस विभाग की खूफिया इकाई में तैनात दीवान वीरेंद्र की पत्नी आकांक्षा ने सोमवार को बरेली के एक अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ऐतिहासिक दिन पर जन्मे बच्चों का नाम लवकुश रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें