रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर प्लेटफार्म बदलने वालों
पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी से अभी भी यात्री ट्रेन
आने के दौरान जमकर नियमों का उल्लंघन करते हैं।
ऐसे में वह लोग अपनी जान
तो जोखिम में डालते ही हैं वहीं अपने साथ परिवार के सदस्यों व बच्चों की भी
जान की परवाह नहीं करते हैं। इन मुद्दों को उठाने के बाद भी आज तक रेलवे
स्टेशन के जिम्मेदार ट्रैक पार कर प्लेटफार्म बदलने वालों पर कार्रवाई नहीं
करते हैं।