फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न होने से किसानों का चढ़ा पारा

Tue, 28 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली शुगर मिल से गन्ना किसानों का भुगतान न होने से बेहाल गन्ना किसानों ने सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान गन्ना किसानों ने कहा कि मिल द्वारा भुगतान न होने से किसानों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बघौली शुगर मिल से जुड़े गन्ना किसान अब बैंक कृषि क्रेडिट कार्ड, ब्याज और कृषि समस्याओं से प्रतिदिन खर्चा करते करते परेशान हो चुके हैं। कहा कि बच्चों की पढ़ाई और बीमारी आदि को धन नहीं है, जिससे वह लोग काफी परेशान हो चुके हैं।

किसानों का कहना है कि गन्ना किसान इससे पूर्व 19 मार्च को धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। 26 मार्च को जिलाधिकारी से वार्ता हुई और उन्होंने 15 अप्रैल तक 50 प्रतिशत तक भुगतान करने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी चार माह से अधिक का समय बीत गया, पर अब तक मात्र 30 प्रतिशत ही भुगतान हो सका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान अब मानसिक और आर्थिक परेशानियों से गुजरने लगे हैं, इसलिए विवश होकर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल को विवश हुए हैं। किसानों ने कहा कि अब आश्वासन से भी भुखमरी समाप्त नहीं होगी। इसलिए किसानों को गन्ने की फसल का पूरा भुगतान चाहिए। कहा कि जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

इसको लेकर किसानों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। इस मौके पर सरोज पांडे, विकास पांडे, जितेंद्र द्विवेदी, शशि कुमार सिंह, गोविंद प्रसाद पांडे, रामआसरे, पंकज कुमार, विजयपाल, मन्ना लाल, अनिल मिश्र और अमर पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें