फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मिश्रिख से एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Fri, 26 Apr 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। संसदीय क्षेत्र मिश्रिख में प्राप्त 11 प्रत्याशियों के नामांकन में से एक निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र के शपथ पत्र में कमी और जांच के समय गैरहाजिरी पर निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र हरदोई में सभी 13 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही पाए गए। नारी नर रक्षक पार्टी के संसदीय क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख के प्रत्याशियों के एक-एक सेट में कमी मिलने पर नामांकन पत्र को निरस्त किया गया है।

संसदीय क्षेत्र हरदोई के निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है 13 प्रत्याशियों ने 22 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के समय प्रत्याशी और उनके निर्वाचन एजेंट उपस्थित हुए प्रेक्षक की मौजूदगी में हुई नामांकन पत्रों की जांच में सभी 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन

नारी नर रक्षक पार्टी प्रत्याशी मुन्नालाल की और से किए गए दो नामांकन सेट में से एक नामांकन सेट में कमी मिलने पर निरस्त किया गया है। यहां पर प्रत्याशियों की संख्या 13 ही रही है जबकि, नामांकन पत्र के सेट 21 रह गए हैं।

लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख की निर्वाचन अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने बताया कि यहां पर 11 प्रत्याशियों ने 20 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक सेट में नामांकन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी भरत लाल के शपथ पत्र में कमी थी और ऐसे ही नारी नर रक्षक पार्टी की प्रत्याशी वंदना वर्मा की ओर से दाखिल दो नामांकन सेट में से एक नामांकन सेट में कमी थी।
इस पर दोनों प्रत्याशियों को नोटिस दिए गए थे। निर्दलीय प्रत्याशी भरत लाल जांच के समय न तो उपस्थित हुए और न ही उनके निर्वाचन एजेंट आए।
निर्दलीय प्रत्याशी भरत लाल का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है जबकि, वंदना वर्मा के दो नामांकन सेट में से एक नामांकन सेट को रद्द किया गया है। मिश्रिख संसदीय क्षेत्र से अभी 10 प्रत्याशी हैं। नाम वापसी नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें