फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Lok Sabha: हरदोई-मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन कल से, तय संख्या में ही कक्ष प्रवेश पाएंगे लोग

Wed, 17 Apr 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में नामांकन की तैयारियों की बैठक हुई। कहा कि नामांकन के दौरान तय संख्या में ही लोग नामांकन कक्ष में प्रवेश पाएंगे।
विज्ञापन
Hardoi Lok Sabha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय क्षेत्र हरदोई, मिश्रिख के लिए 18 अप्रैल (बृहस्पतिवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। मंगलवार से कलक्ट्रेट परिसर और आसपास बेरीकेडिंग शुरू करा दी गई। नामांकन के दौरान अमर जवान चौक से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन

चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मतदान के लिए 18 अप्रैल से नामांकन होंगे। संसदीय क्षेत्र हरदोई के लिए डीएम न्यायालय और मिश्रिख के लिए एडीएम न्यायालय में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी, प्रस्ताव व समर्थक कलक्ट्रेट में गेट नंबर दो से प्रवेश पाएंगे।
एसपी केसी गोस्वामी, सीडीओ सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रियंका सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में नामांकन की तैयारियों की बैठक हुई। कहा कि नामांकन के दौरान तय संख्या में ही लोग नामांकन कक्ष में प्रवेश पाएंगे। कक्ष में सोफा आदि की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं निकल सकेंगे जुलूस
बताया गया कि बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकलने दिया जाए। अनुमति के बाद भी एक जुलूस में 10 अधिक वाहन एक साथ नहीं जा सकेंगे। मीडिया व अन्य लोगों के लिए जीआईसी में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नामांकन स्थल पर मेडिकल टीम रहेंगी। संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

निशुल्क मिलेगा नामांकन पत्र
डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशिता के लिए नामांकन पत्र निशुल्क मिलेगा। आयोग ने जमानत राशि तय की। सामान्य जाति के प्रत्याशी के लिए 25,000 और एससी-एसटी के लिए 12,500 रुपये निर्धारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें