फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, पूरे जिले की निगाहें

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय के बाहर मौजूद पार्टी नेता और कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जाएगी। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे और इसके बाद सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी जाएगी। जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश नेतृत्व ही करेगा।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए जिला चुनाव अधिकारी और जिला प्रभारी मंगलवार को ही हरदोई आ गए। दोनों नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जिलाध्यक्षों से अलग-अलग चर्चा भी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव पूरे प्रदेश में एक साथ कराने के लिए 16 नवंबर की तारीख पूर्व घोषित संगठन चुनाव कार्यक्रम में तय थी।
मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा समय से न हो पाने के कारण अब 20 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी की जानी है।
प्रदेश नेतृत्व ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य कुंवर मानवेंद्र सिंह को संगठन के चुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारी और रमेश तूफानी को सह जिला चुनाव अधिकारी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं से जिला चुनाव अधिकारी ने की बातचीत
जिला चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह और जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पार्टी के गंगा नगर स्थित जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की।
संगठन चुनाव को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवतार शुक्ला, राजीव रंजन मिश्रा, रामबहादुर सिंह, रामकिशोर गुप्ता, श्रीकृष्ण शास्त्री आदि से चर्चा की।
अब तक सिर्फ एक बार आई मतदान की नौबत
1980 से लेकर अब तक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तो लगभग हर संगठन चुनाव में अपनाई गई, लेकिन मतदान की नौबत सिर्फ एक बार आई। 2012 में संगठन चुनाव के दौरान 18 नवंबर को मतदान की नौबत आ गई थी।
तब बाबा विश्वनाथ मंदिर के निकट स्थित पूर्व सांसद सुरेंद्र पाल पाठक के व्यवसायिक परिसर में चुनाव हुआ था। इस चुनाव में तत्कालीन अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह खितौली ने नामांकन दाखिल किया था। तब कुल 73 मत पड़े थे।
इनमें से 42 मत राजीव रंजन मिश्र के पक्ष में और 31 मत वीरेंद्र सिंह को मिले थे। तब के जिला चुनाव अधिकारी सुब्रत पाठक ने राजीव रंजन मिश्र को विजयी घोषित किया था।
इस बार हैं 76 मतदाता
अगर चुनाव की नौबत आती है तो 76 मतदाताओं को मतदान का मौका मिलेगा। संगठन की दृष्टि से भाजपा के जनपद में 41 मंडल हैं। इतने ही जिला प्रतिनिधि के सदस्य पद भी हैं।
सोमवार को मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी हो चुकी है। जिला प्रतिनिधि के तीन और मंडल अध्यक्ष के तीन पद खाली पड़े हैं।
ये लोग कर सकते हैं नामांकन
संगठन से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिलाध्यक्ष पद के लिए मौजूदा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नामांकन करेंगे। इसके अलावा अखिलेश कटियार, आशुतोष शुक्ला राकू, अखिलेश पाठक, अशोक सिंह मुनौरापुर, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री भी नामांकन कर सकते हैं। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सौरभ का दावा सबसे मजबूत है।

फोटो- 27- भाजपा के जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करते जिला चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिं?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें