फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसा रखें, जिले में कोई नहीं रहेगा भूखा : डीएम

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बैठक को संबोधित करते एसपी अमित कुमार साथ में डीएम पुलकित खरे व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार ने शनिवार शाम पुलिस लाइन सभागार में धर्मगुरुओं और शहर के कुछ गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कोई भी व्यक्ति जनपद में भूखा नहीं रहेगा। हर वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजने पर भी काम किए जाने की जानकारी दोनों अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि आम आदमी की पूरी चिंता की जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा जा रहा है। किसानों की फसलों सहित अन्य किसी भी चीज का नुकसान न हो, इसको लेकर भी प्रशासन पूरी तरह संजीदा है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि हरदोई में अधिकांश स्थानों पर लोगों ने लॉकडाउन का पालन करने में सहयोग किया है।
कुछ जगहों पर समस्या आई है, लेकिन इनसे भी निपट लिया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कर ही कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने धर्म गुरुओं से अपील कर कहा कि सभी धर्म और समुदाय के लोग सहयोग करें। बैठक में डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र, मैथिलीशरण शास्त्री, सुखसागर मिश्र मधुर, महंत नागेंद्र दास, संजीव खरे, अतहर अली सिद्दीकी, हाफिज शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें