कछौना। क्षेत्र के लोनहरा गांव में शनिवार को वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। टीम को कहीं पर भी जंगली जानवर नहीं दिखाई दिया। टीम ने लोगों को फिलहाल एहतियात बरतने के लिए कहा है। लोनहरा गांव में खेतों पर काम कर रहे किसानों को एक जंगली जानवर बुधवार को दिखाई दिया था। लोगों को आशंका है वह चीता का बच्चा है। इस पर वन विभाग की टीम तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को भी कांबिंग की लेकिन टीम को कुछ नहीं मिला। टीम ने खेतों की तरफ जंगली जानवर की तलाश की। आसपास कहीं न दिखाई देने पर लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो देखने से लग रहा है कि सियार या अन्य कोई जानवर है, फिर भी टीम कांबिंग कर रही है। किसी जंगली जानवर के पग चिह्न भी नहीं दिखाई दिए हैं। (संवाद)