फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की गोशालाओं की स्थिति गंभीर, प्रशासन दे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की गोशालाओं में अव्यवस्था के मुद्दे पर सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष योगेश सिंह ने कहा कि जिले में गोशालाओं की स्थिति गंभीर है। ग्राम पंचायत में बनी गोशालाओं में गाय नहीं हैं। जहां हैं, वहां पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं है और न ही पानी की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोशालाओं के लिए दी गई राशि का भी बंदरबांट हो रहा है।
पदाधिकारियों ने छुट्टा मवेशियों को गोशाला पहुंचाने और उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने को कहा है। इस मौके पर युवा अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, विजय बहादुर सिंह, राम प्रताप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें