फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी किसानों को जागरूक करने में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। मंगलवार दोपहर साधन सहकारी समिति खितौली चकौती गेहूं क्रय केंद्र बंद मिला। छह केंद्रों पर 26 दिन में 594 क्विंटल गेहूं की खरीद ही हो सकी है।
विज्ञापन

तहसील में छह गेहूं क्रय केंद्र हैं। सरदारपुर तहसील में गेहूं खरीद पर नजर डालें तो विपणन शाखा के मिरगावां में अभी तक मात्र एक किसान से 11 क्विंटल गेहूं की ही खरीद होने की बात प्रभारी ऋषभ सिंह ने कही है।
साधन सहकारी समिति सराय राघव में चार किसानों से 280 क्विंटल गेहूं खरीद होने की बात सचिव राजीव ने कही। साधन सहकारी समिति खितौली चकौती गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी रमेश ने बताया कि अभी तक 303 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। एसडीएम राकेश सिंह ने बताया उनका पूरा प्रयास है कि किसान केंद्रों पर गेहूं बेचने आएं। यदि किसी केंद्र पर ताला पड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें