उन्होंने कहा कि क्षेत्र गवाह है कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि सांसद नरेश अग्रवाल के सहयोग से दिलवाई गई। लेकिन पत्थर में नाम खुदवाकर दूसरे के प्रयासों को लोग पीछे करने में लग गए। लेकिन वह शायद यह नहीं जानते कि पत्थर की राजनीति में आज तक उनके राजनैतिक परिवार में से किसी ने राजनीति नहीं की।
राजनीति की है तो सिर्फ विकास कार्य करके दिलों पर राज करने की। स्वतंत्र राज्य मंत्री ने कहा कि वह हमेशा जिले के लिए विकास कार्य कराते रहे हैं और आगे भी कराते रहेगें। उद्योगों के क्षेत्र में भी जिले को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। जिले में दो कलस्टर पहले ही स्वीकृत कराए जा चुके हैं जिससे देश के मानचित्र पर तो हरदोई उभरेगा ही इसके साथ सैकड़ों लेागों को रोजगार भी मुहैया होगा।
उन्होंने लगे स्वास्थ्य मेले एवं किसान मेले पर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे सराहनीय और कुछ हो ही नहीं सकता। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजक ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र ने कहा कि राज्य सभा सांसद के दिशा निर्देशों व उनके प्रयासों के बाद मलिहामऊ अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रह गया है। आगे भी विकास की राह पर अग्रसर होगा।
शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभग, उद्वान, यूपी एग्रो, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, इफको, भूमि सुधार, बाल पुष्टाहार, जल निगम सहित एक दर्जन से अधिक विभागों ने स्टाल लगाए व लोगों को अपने अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जैराम, बलराम पाल, श्रीराम, विष्णु दयाल, अख्तर गाजी, अनंग पाल सिंह, मनोज, डेरानाथ आदि मौजूद रहे।