हरदोई। दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल लोगों में से कई लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। डीएम और एसपी के संयुक्त निर्देश पर जनपद में संचालित विभिन्न मदरसों की जांच की गई। नगर मजिस्ट्रेट के मुताबिक अधिकांश मदरसों में इक्का-दुक्का गैर प्रांतों के छात्र ही मिले हैं।
मरकज में शामिल हुए किसी व्यक्ति के मदरसे में होने की पुष्टि नहीं हुई है।
नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव और सीओ सिटी विजय राना ने शहर के दो सबसे बड़े मदरसों में जाकर वहां मौजूद लोगों के बारे में जानकारी ली।
18 मार्च के बाद से मदरसों में आए लोगों के बारे में भी दोनों अधिकारियों ने संचालकों से पूछताछ की। नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि अन्य मदरसों में भी जांच की गई है लेकिन यहां मरकज से लौटा कोई व्यक्ति नहीं लौटा है।