फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौ क्षेत्र पंचायत बनवाएंगी 101 आंगनबाड़ी केंद्र भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से काम वापस लेने के बाद डीएम ने केंद्रों के भवन निर्माण की जिम्मेदारी क्षेत्र पंचायतों को सौंपी है।
विज्ञापन

28 मार्च को जारी की गई 2.02 करोड़ की राशि के बाद भी चार माह में आरईडी की ओर से काम तो दूर प्रक्रिया तक पूरी न कर पाने पर डीएम एमपी सिंह ने काम ही वापस ले लिया। अब केंद्रों का निर्माण कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायतों को बनाते हुए कराए जाने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्र पंचायतों को काम सौंपे जाने के साथ ही उन्हें मनरेगा व पंचायतीराज विभाग के अंश को प्राप्त कराए जाने की भी व्यवस्था दी है।



आरईडी के अभियंता टेंडर प्रक्रिया ही चार माह में पूरी नहीं कर पाए थे, ऐसे में उनसे काम की उम्मीद कम ही थी। काम वापस लिए जाने के बाद क्षेत्र पंचायतों को सौंपा गया है। बीडीओ से कहा गया है कि काम गुणवत्तापूर्ण और समय से कराया जाना है। नौनिहालों के लिए बनने वाले भवनों में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


मंगला प्रसाद सिंह, डीएम





आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण के लिए आरईडी के लिए जारी राशि डीएम के आदेश पर मय ब्यॉज के मांगी गई है, ताकि क्षेत्र पंचायतों को जारी कराई जा सके। बेहंदर, कछौना, मल्लावां, बिलग्राम, हरियावां, भरखनी, शाहाबाद, संडीला व अहिरोरी क्षेत्र पंचायत के खातों का विवरण जुटा लिया गया है। जल्द ही राशि जारी करा दी जाएगी।
विज्ञापन




मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें