फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी के इंजन से टकराई नीलगाय

Sat, 17 Jun 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अप लाइन पर लखनऊ से मेरठ जाने वाली ट्रेन संख्या 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन से शनिवार शाम कौढ़ा स्टेशन के पास नील गाय टकरा गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। सूचना मिलने के बाद हरदोई से मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम की जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन एक घंटा खड़ी रही।
विज्ञापन


निर्धारित समय से 45 मिनट से देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस को 4:59 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई। कौढ़ा और बेहटा गोकु ल स्टेशन के बीच में राज्यरानी के इंजन से नील गाय टकरा गई। हादसे के बाद लोको पायलट (चालक) ने ट्रेन को रोक दिया। घटना की जानकारी हरदोई स्टेशन पर दी गई। जानकारी मिलने के बाद सफाई और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई।

साफ-सफाई के बाद इंजन की जांच की गई। इंजन का पावर सिस्टम खराब हो गया था, जिसे बदला गया। इसके बाद शाम 7 बजे ट्रेन को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान राज्यरानी एक्सप्रेस करीब एक घंटा खड़ी रही। हादसे की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बेहटा गोकुल वीरपाल सिंह ने बताया कि  इंजन का पावर सिस्टम खराब हो गया था। पावर सिस्टम बदलने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें