फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से निखरतीं प्रतिभाएं

Tue, 04 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित एसएमडी पब्लिक स्कूल में एयरविंग साल्यूशंस कंपनी की ओर से सामान्य ज्ञान एवं जलेबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के एमडी देश दीपक गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। कंपनी द्वारा इस तरह के आयोजन जिले भर में किए जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने बाले सभी बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान में तुषार गुप्ता तथा अभिनव वर्मा प्रथम, शिवांग गुप्ता तथा यश गुप्ता ने द्वितीय तथा वैष्णवी व जतिन ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि जलेबी दौड़ में अनामिका कुशवाहा प्रथम, तुलसी गुप्ता द्वितीय एवं प्रशांत वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता और टीचरें मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें