फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की निजी सचिव पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

विज्ञापन
फोटो-14-राजीव भवन में काली पट्टी बांध कर विरोध जताते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व अन्य पद? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने श्रमिकों व कामगारों को घर भेजने के लिए बसों की अनुमति दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने ऐसा करके अपनी नाकामियों पर मोहर लगा दी है। सरकार संवेदनहीनता और दुर्भावना से कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर दर्ज की गई रिपोर्ट दुर्भाग्यपूर्ण है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा भावना के तहत सरकार का सकारात्मक सहयोग करना चाहती है। इस दौरान जिला महासचिव अजीत सिंह चंदेल, दीपेंद्र सिंह, उत्कर्ष दीक्षित, निर्भान सिंह यादव, महताब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें