फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्तजनों ने की सामाजिक न्याय कमेटी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नि:शक्तजनों व महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए सामाजिक न्याय कमेटी गठित किए जाने की मांग राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों ने की है। पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोरमा कश्यप ने कहा कि महिला व नि:शक्तजनों का उत्पीड़न रोकने के लिए गली मोहल्ला सामाजिक न्याय कमेटी का गठन किया जाए। महिला व नि:शक्तजन के उत्पीड़न के मामलों में शत प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज हो। फैसला प्रत्येक दशा में 90 दिन में करने के लिए कानून में संशोधन किया जाए। महिला व विकलांग उत्पीड़न के मामले में पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अजय कश्यप, राहुल अवस्थी, शिशुपाल, राजीव द्विवेदी, शमशुद्दीन, ध्रुव कुमार, रामकुमार, गीता, राखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें