फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपान को निदेशालय ने सराहा

विज्ञापन
nideshalaye appreciate sopan - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले की उपलब्धियों, शिक्षकों के नवाचार और उनके उत्कृष्ट कार्यों को समाहित कर प्रकाशित पत्रिका सोपान बेसिक शिक्षा विभाग के इतिहास में अब तक की अनूठी पहल है। इसका संज्ञान निदेशक स्तर पर लेने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाल दिवस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे के दिशा निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार वार्षिक पत्रिका सोपान का विमोचन किया गया था। ये पत्रिका जनपद में तो सराही ही गई, शासन स्तर पर भी इसकी प्रशंसा हुई।
निदेशक स्तर पर इसका संज्ञान लेने के बाद अपर शिक्षा निदेशक डॉ. सुत्ता सिंह ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं कि नवाचार व शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित पत्रिका सोपान का प्रकाशन जैसा हरदोई में किया गया, ऐसा ही हर जिले में होना चाहिए। ताकि वहां की बेसिक शिक्षकों की उत्कृष्ट सेवाएं सभी के सामने आ सकें। इस निर्देश के बाद जिले के बेसिक शिक्षा विभाग सहित समस्त अधिकारियों व शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें