फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने दो सदिग्ध उठाए

Sat, 06 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को उठाया है। इन दोनों को लेकर टीम लखनऊ की ओर रवाना हुई। इसे पिछले दिनों लखनऊ में पकड़े गए आतंकी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद एक बोलेरो संडीला कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल इलाके में पहुंची। वाहन पर सवार लोगों ने वहां से दो युवकों को उठाया और लखनऊ की ओर रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो वाहन सवार एनआईए टीम से जुड़े लोग थे। पिछले दिनों लखनऊ में आतकी के पकड़े जाने के बाद एनआईए ने उससे पूछताछ की थी। इसके बाज संडीला थाना क्षेत्र की कई बस्तियों के बारे में भी टीम ने जानकारी जुटाई थी।

शुक्रवार को दो संदिग्धों को उठाए जाने की घटना से उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस संबंध में थाने की पुलिस किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर रही है। हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दो युवकों के उठाए जाने की पुष्टि की है। हालांकि वह अधिकृत रूप से बयान देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें