फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवविवाहिता की मौत, पिता बोले-पति ने बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19- माधुरी। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-20- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतका माधुरी के परिजन। संवाद
- मायके में बिगड़ी थी तबीयत, दवा दिलाने के बाद झाड़-फूंक कराने ले गए थे
- पांच माह पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पन्योरा बल्लिया गांव में विवाहिता की मायके में तबीयत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को परिजन मेडिकल कॉलेज से दवा दिलवाने के बाद उन्हें बावन में झाड़ फूंक कराने ले गए।
इस दौरान हालत ज्यादा बिगड़ने पर देर रात शहर के निजी अस्पताल लाए। यहां नवविवाहिता को मृत घाेषित कर दिया गया। युवती की शादी महज पांच माह पहले हुई थी। पिता का आरोप है कि पति की पिटाई से तबीयत बिगड़ने के बाद विवाहिता की मौत हुई है।
विज्ञापन

पन्यौरा बल्लिया निवासी विद्यासागर ने पुत्री माधुरी (21) की शादी 17 मई 2025 को कोतवाली क्षेत्र के भिठारी गांव निवासी सोनकर के साथ की थी। विद्यासागर के मुताबिक दामाद माधुरी को 23 अक्तूबर को भैया दूज के मौके पर घर छोड़ गया था। 25 अक्तूबर को माधुरी को पेट और बाएं कंधे में दर्द होने लगा।
माधुरी ने बताया कि 22 अक्तूबर को सोनकर ने उसे पीटा था। जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से बताने से मना किया था। विद्यासागर ने बेटी का इलाज गांव के एक चिकित्सक से कराया। तबीयत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। यहां से इलाज चल रहा था।
विद्यासागर 30 अक्तूबर को माधुरी की दवा लेने मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां सोनकर भी था। सोनकर ने बावन में माधुरी की झाड़-फूंक कराने की बात कही। इस पर सोनकर और विद्यासागर बावन में झाड़-फूंक कराने चले गए। यहां माधुरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बांद में निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोनकर को हिरासत में लिया। माधुरी की सास रामबेटी ने विद्यासागर के सभी आरोपों को निराधार बताया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें