फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बुखार से पीड़ित नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत

सार

बेहंदर के गर्राहार गांव में नवविवाहिता सीमा देवी की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
फोटो-30-सीमा। स्रोत परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गर्राहार गांव में बुधवार रात बुखार से पीड़ित नव विवाहिता की प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने मौत के हालात पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के टुटियारा गांव निवासी हेमनाथ की पुत्री सीमा देवी (22) की शादी 16 मई को थाना क्षेत्र के गर्राहार निवासी गौरव के साथ हुई थी। गौरव के मुताबिक, सीमा एक माह से बुखार से पीड़ित थीं। 15 सितंबर को सीमा अपने मायके गई थीं। 17 सितंबर को उनकी तबीयत खराब हो गई। गौरव उनको अपने साथ घर ले आए।
बेहंदर के प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती करा दिया। वहां बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई। सीमा के पिता हेमनाथ ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें