शासन में ग्राम्य विकास विभाग विशेष सचिव से सीडीओ पद
पर स्थानांतरित होकर आईं नवागंतुक सीडीओ ने गुरुवार की शाम को कार्यभार
ग्रहण कर लिया। वह डीएम के आवास पर पहुुंची और उनसे मुलाकात की। इसी दौरान
कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आईएएस वीक में शामिल
होने लखनऊ रवाना हो गई।
जिले में महज एक सप्ताह के बाद ही शासन ने मुख्य
विकास अधिकारी के पद पर दोबारा स्थानांतरण कर दिया। एक सप्ताह पहले आए
आईएएस अभिषेक सिंह को जालौन का मुख्य विकास अधिकारी स्थानांतरित कर दिया
गया जबकि उनके स्थान पर शासन में ग्राम्य विकास विशेष सचिव वर्ष 2010 बैच
की आईएएस अधिकारी संदीप कौर को सीडीओ पद की जिम्मेदारी दी।
बुधवार की रात
को स्थानांतरण होने के बाद गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नवागंतुक
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में आमद दर्ज करवा कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। गुरुवार
की शाम अपने पति लखनऊ सीडीओ योगेश कुमार के साथ जिले में आईं और डीएम आवास
पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की।
इसी दौरान उन्होंने सीडीओ के पद पर विधिवत
कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने सीडीओ आवास पर भी पहुंच कर जायजा
लिया। जहां से वह आईएएस वीक में शामिल होने के लिए अपने पति के साथ ही लखनऊ
रवाना हो गईं। बताया जा रहा कि वह सोमवार से विधिवत कार्यालय आएंगी।