फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू सनबीम के मेधावियों का किया गया सम्मान

Sun, 19 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू सन बीम पब्लिक स्कूल में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान मेधावियों की माताओें को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्वोदय आश्रम की डा. उर्मिला श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या ममता मिश्रा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

आश्रय गुप्ता, जोया, श्रेयांश, हिमांशी, नितिन, अविका, आयुष, हर्ष, रिषभ, लक्ष्मी, ध्रुव, अक्षिता, अक्षत, शाश्वत, उत्कर्ष, शरद, दिव्यांश, अनमोल, अविरल, कृतिका, अपूर्वा, आकर्षिका, अनिकेत, सृष्टी, सुहावना, तान्या, पलक आदि बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ममता मिश्रा ने बताया कि पुरस्कार वितरण की खास बात यह रही कि इन मेधावियों ने अपनी माताओं को भी पुरस्कृत कराया। उत्कृष्ट मातृत्व के लिए पुरस्कार पाकर माताएं भी गौरवान्वित हुई। कहा कि हर बच्चे की सफलता में माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इस मौके पर पूजा, अल्पना, शिखा, ऋतु, प्रज्ञा, बबिता, अंजली, पूनम, प्रियंका, रिचा, मोना, अंकिता, आकांक्षा, वैशाली, पूजा, संतोष शर्मा, महेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें