हरदोई। लायंस क्लब हरदोई के 50 साल पूरे होने का जश्न धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों का स्वागत बैंड बाजा और पुष्प वर्षा से किया गया। इस दौरान लायंस क्लब हरदोई विशाल और उदय के नए सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई।
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हरदोई जनपद में लायंस क्लब को स्थापित करने वाले हरगोविंद सेठी ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के काम लायंस क्लब ने किए हैं। आगे भी यह क्लब समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जरूरतमंदों की मदद का काम करता रहेगा। कार्यक्रम में गणेश वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने लायन इंटरनेशनल की गोल्डन पिन और सार्टिफिकेट हरगोविंद सेठी को देकर सम्मानित किया।
प्रदीप अरोड़ा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। राजीव बब्बर ने लायंस क्लब हरदोई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग मिश्रा और सचिव अनूप पुरी को शपथ दिलाई और कर्तव्यों के बारे में बताया। क्लब से जुड़े धर्मेंद्र गुप्ता, अभिजीत मिश्रा, मीना शुक्ला, विभा सिंह और कंचन खन्ना को भी विभिन्न दायित्वों की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अखिलेश गुप्ता ने अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजवर्धन श्रीवास्तव, मुनिराज सिंह, प्रकाश खन्ना, प्रदीप गुप्ता, अवध बिहारी मिश्रा, अशोक गुप्ता, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।