फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को बाबूजी के बारे में जानकर लेनी चाहिए प्रेरणा : विनय कटियार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिग्गज नेता रहे गंगा भक्त सिंह की 103वीं जयंती शनिवार को उनके नघेटारोड स्थित आवास पर मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि गंगा भक्त सिंह बाबूजी के नाम से मशहूर थे। बाबूजी संगठन जीने वाले व्यक्ति थे। कार्यकर्ता की चिंता उनके स्वभाव में थी। नई पीढी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके बारे में जानकर प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

मूल रुप से हरियावां के रहने वाले गंगा भक्त सिंह प्रदेश सरकारों में लोक निर्माण और कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे थे। वह तत्कालीन शाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही वह विधानसभा की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष, हथकरघा निगम के अध्यक्ष और राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे थे। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि बाबूजी का जीवन संघर्षमय रहा। बाबूजी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साथ प्रचारक भी रहे।
बाबू जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह चौहान, रामअवतार शुक्ला, और राजीव रंजन मिश्र भी पहुंचे। इस दौरा सूरज सिंह सोमवंशी, सुशील अवस्थी, अलका गुप्ता भी मौजूद रहीं। बाबू जी के दत्तकपुत्र नरेंद्र पाल सिंह सोनू ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें