फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में दावत खाने के बाद घर लौटते समय अतरौली चौराहा के पास आलू से भरी डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए। डीसीएम की टक्कर लगने के बाद भतीजा उसमें फंस गया और करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन

अतरौली थाने के ऐरा मजरा काकेमऊ निवासी दीपक (22) पुत्र शिवप्रसाद बुधवार की देर शाम को चाचा मनफूल (40) के साथ दावत में अतरौली गए थे। वहीं से देर रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। संडीला से आलू लादकर जा रही डीसीएम ने अतरौली चौराहे पर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के दौरान दीपक के कपड़े डीसीएम में फंस गए और वह करीब 200 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। इस बीच वहां मौजूद पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को वहीं पर दौड़ा कर पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल हुए चाचा-भतीजे को सीएचसी भरावन ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने दीपक के पिता शिवप्रसाद की तहरीर पर जिला कन्नौज के मलिकापुर निवासी डीसीएम चालक अनुज कुमार पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दीपक अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया है कि डीसीएम और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें