फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौकरी की तलाश में लखनऊ से लौट रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। नौकरी की तलाश में लखनऊ से दोस्त के साथ बाइक पर लौट रहे युवक को कछौना चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आदिलापुर निवासी वीरू (25) पुत्र श्रीराम रोजगार पाने के लिए इधर-उधर भटक रहा था। वह दोस्त खद्दीपुर निवासी रंजीत (27) पुत्र जय सिंह के साथ नौकरी की तलाश में लखनऊ गया हुआ था। बुधवार की रात को दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच कछौना चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक तेज रफ्तार जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
वीरू की वहीं पर मौत हो गई, जबकि रंजीत घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें