फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी देश बन रहे हैं चुनौती : नरेश

Mon, 11 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र देश के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे मेें केंद्र सरकार को विदेश नीति पर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस की वर्दी पहनकर आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को खुले बाजार में वर्दी की बिक्री पर रोक लगाना चाहिए। वह रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकवाद पर रोक के लिए ठोस निर्णय लेना होगा। हर बार वार्ता होती रही लेकि न आतंकी घटनाएं इसके बाद भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी देशों का नजरिया भारत के खिलाफ बन रहा है, यह चिंता का विषय है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सांसद ने कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत चुनाव में सपा का परचम फहरा है उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी सपा पूर्ण बहुमत सरकार बनाएगी। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पार्टी की टिकट को लेकर मारामारी है।

उन्होंने कहा कि जिले में विकास के मुद्दे पर उनकी नीति साफ है कि सभी जनप्रतिनिधि आगे बढ़कर विकास कार्य कराएं। केंद्रीय विद्यालय को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता जानती है कि विद्यालय की मंजूरी किसने दिलाई। केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने की जानकारी मिलने पर रोका। ऐसा करने वालों से कहा कि कहा कि वह हमारी मेहमान हैं और मेहमान को काले झंडे नहीं दिखाए जाते। वह यह परंपरा नहीं पड़ने देंगे। सांसद ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आकर ट्रामा सेेंटर समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें