फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अफसरों की लापरवाही... धनराशि भरपूर, फिर भी विकास कार्य शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों की विकास के लिए धनराशि तो भरपूर है लेकिन अफसरों की लापरवाही के चलते दो ब्लाकों की आठ ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की प्रगति चालू वित्तीय वर्ष में शून्य बनी हुई है। राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग से जारी धनराशि खातों में डंप है। पंचायत सचिवों की ओर से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर चालू वित्तीय वर्ष में खर्च की स्थिति शून्य दिखाई गई है।
विज्ञापन

विकास खंड बावन और अहिरोरी की चार-चार ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की स्थिति शून्य है। यहां विकास कार्य भी ठप मिले हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से दी गई व्यवस्था का पालन न करने वाली ग्राम पंचायतों में अहिरोरी की बम्हनाखेड़ा में राज्य वित्त आयोग की मद में 1,82,610 व केंद्रीय वित्त आयोग की मद में 5,90,156 रुपये, फरीदापुर में राज्य वित्त में 11,93,151 व केंद्रीय वित्त में 14,50,838 रुपये, खजुरमई में राज्य वित्त में 19,30,343 व बेसिक ग्रांट में 2,90,724 रुपये, लोधी में राज्य वित्त में 16,02,765, बेसिक ग्रांट में 3,70,466 व केंद्रीय वित्त में 17,83,541 रुपये की राशि डंप पड़ी है। इन ग्राम पंचायतों का कार्यभार पंचायत सचिव अरुण वर्मा देख रहे हैं।
ऐसे ही विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत दौली में राज्य वित्त में 1,29,322 व केंद्रीय मद में 1,61,150 रुपये, करनपुर में 2,83,279 व केंद्रीय मद में 84,485 रुपये, महरेपुर में राज्य वित्त में 6,39,604 व बेसिक ग्रांट में 2,36,665 व मिरकापुर में राज्य वित्त आयोग में 5,56,057 व केंद्रीय मद में 2,79,013 रुपये खातों में डंप हैं। इन ग्राम पंचायतों का कार्यभार पंचायत सचिव मानवेंद्र शुक्ला देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें