फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनावटी नरेश ने विरोधियों को दिखाया आइना

विज्ञापन
सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सरकुलर रोड स्थित मैरिज लॉन में मंगलवार को आयोजित गणमान्य लोगों की सभा में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सीएए का विरोध करने वालों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने पार्टी में रहकर उनका विरोध कर रहे लोगों को भी आइना दिखाने में कसर नहीं छोड़ी। पूर्व सांसद ने कहा कि कुछ बनावटी भाजपाई उनका विरोध करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि विपक्षी दल सीएए पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हरदोई में कभी मुस्लिम-हिंदू के बीच वैमनस्यता नहीं होने दी। आगे भी सौहार्द्र कायम रहेगा। वह अपने राजनीतिक जीवन में सबकुछ पा चुके हैं। अब भाजपा में हैं तो कार्यकर्ता उनसे जो ले सकते हैं, वह ले लें। बनावटी भाजपाई नरेश अग्रवाल को स्वीकार न होने देने में भी कसर नहीं छोड़ते। ऐसे लोगों को जवाब इसलिए नहीं दे रहे क्योंकि यह सब उनकी ही देहरी से चलना सीखे हैं और अब बड़बोलापन कर रहे हैं।
नरेश अग्रवाल ने वर्ष 1980 से अब तक राजनीति में किए गए संघर्षों को भी याद कर कहा कि जनता ने हमेशा साथ दिया। विपक्षियों को नसीहत दी कि बड़ा बनने के लिए लकीर बड़ी खींचनी होगी। कार्यक्रम को सांसद जयप्रकाश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरदोई से रिकार्ड वोटों से जिताने का श्रेय नरेश अग्रवाल को है। सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने 40 वर्ष से परिवार का मजबूती से साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के साथ से ही उन्हें सफलता मिल रही है। सभा में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और रामप्रकाश शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवतार शुक्ला, श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र के अलावा डॉ. सीपी कटियार, डॉ. एपी सिंह, डॉ. तिरुपति आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ ऐसा करो कि मैं तुम्हारे नाम से जाना जाऊं
सभा के दौरान नरेश अग्रवाल ने विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल से कहा कि राजनीतिक विरासत संभालना अलग बात है। हर पिता की कामना होती है कि वह अपने पुत्र के नाम से जाना जाए। उन्होंने कहा कि तुम भी कुछ ऐसा करो कि मैं तुम्हारे नाम से जाना जाऊं। बेटे को नसीहत देने से भी नहीं चूके और नरेश अग्रवाल ने कहा कि कभी अपने पास काकस मत बनने देना। जनता की सीधी पहुंच तुम तक रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें