फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नरेश का दावा, याेगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार

विज्ञापन
फोटो-29-पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। हरदोई को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सदर से चुनाव लड़ना है वह दल छोड़ दें और मजबूती से चुनाव लड़ें। नरेश ने कहा कि पिछले 50 साल से हमारा परिवार यहां से चुना जाता रहा है और भरोसा है कि जनता इस विश्वास को कायम रखेगी।
विज्ञापन

वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नंबर एक पर है। दूसरे राज्य भी यहां की कानून व्यवस्था से सीख लेते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर शिक्षामित्रों तक का मानदेय बढ़ाया है। इससे पता चलता है कि योगी सभी वर्गाें का ख्याल रखते हैं।
चुनावी राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हरदोई में मेरे बहुत ऐसे शुभचिंतक हैं जो चुनाव लड़ने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसे शुभचिंतक हमें चुनाव के लिए अलर्ट कर देते हैं। उन्होंने हरदोई की कानून व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि हरदोई को जीरो गुंंडों वाला जिला देखना चाहता हूं। पत्रकार वार्ता में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



मोदी की लोकप्रियता बरकरार
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन से साफ हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरे विश्व में बरकरार है। उम्मीद है कि चीन से भी भारत के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। ब्रिक्स देश अपनी अलग करंसी चलाने पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसा होने से डॉलर का एकाधिकार खत्म होगा। ट्रंप की ट्रैरिफ की धमकी भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें