हरदोई। विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत नरधिरा और संडीला की ग्राम पंचायत गोसवा डोंगा में कार्य संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति बनेगी। डीएम ने संडीला और शाहाबाद एसडीएम को बैठक कराते हुए सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है।
नरधिरा और गोसवा डोंगा में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि पर डीएम एमपी सिंह ने पंचायतीराज अधिनियम के तहत प्रधानों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।
प्रधानों के अधिकार सीज होने के बाद ग्राम पंचायतों के कार्यों के सुचारु संचालन के उद्देश्य से पंचायतीराज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत के निर्वाचित तीन सदस्यों को नामित करते हुए अधिकृत किया जाता है।
डीएम ने शाहाबाद एसडीएम डीके सिंह और संडीला एसडीएम डीपी सिंह को आदेश दिया हैं कि ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक कराते हुए तीन सदस्यों का चयन करते हुए रिपोर्ट भेजे।
एसडीएम की ओर से यह रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में प्राप्त कराई जाएगी। डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि एसडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर उसे स्वीकृत कराएं।