नववर्ष के आगाज के पहले ही दिन जिले की अग्रणी
समाजसेवी संस्था नारायण सेवा समूह ने गरीबोें को नए साल का उपहार दिया।
हाड़कंपाऊं ठंड में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए समूह ने गुरुवार को
84 महिला पुरुषों को कंबल का वितरण किया।
रफी अहमद किदवई इंटर कालेज
में जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से चुनकर बुलाए गए गरीब व जरूरतमंदों
को सर्दी से बचाव को एक एक कंबल दिया गया। जिसे पाकर गरीबों के चेहरों पर
काफी खुशी और संतुष्टता नजर आई। गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए
नारायण सेवा समूह द्वारा समय समय पर भोजन और वस्त्र का वितरण कराया जाता
है।
आम दिनों में तो नारायण सेवा समूह गरीबों के सेवार्थ कार्य करती ही है,
वहीं नववर्ष 2015 के पहले दिन समूह सदस्यों द्वारा एक बार फिर से गरीबों
और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। आस पास के क्षेत्रों के 84 महिला व
पुरुषों को चयनित कर बुलाया गया। संस्था के कार्यकारी संचालक डा. जयराम
गुप्ता ने कंबल का वितरण करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा से परम सुख की
प्राप्ति होती है और ईश्वर की कृपा भी मिलती है।
सोमेश, प्रियम मिश्रा, डा.
संदीप कटियार, डा. जेबी सिंह, भूपेंदर सिंह और जयशंकर गुप्ता ने कहा कि इन
दिनों सर्द व ठंडी हवाएं हाड़ को कंपा दे रही, पर वह संसाधनों के अभाव में
ऐसे ही जीने को मजबूर हैं, लेकिन इन कंबलों से उनको सर्द रातों में राहत
मिलेगी।
सुमेर सिंह, डा. नरेश चंद्र शुक्ल, डा. सुधीर चौहान, अनुज गुप्ता,
सूरज सिंह, नरेश कुमार, तारकनाथ, राम स्नेही द्विवेदी ने समाज के लोगों से
गरीबों की सेवा के लिए त्याग करने की अपील की। इस मौके पर संदीप,
हरिश्चंद्र शुक्ला, धर्मेश, नितिन मिश्रा, राजीव दीक्षित, मो. वशी, आरडी
पाल, जगपाल सिंह, रामशंकर शुक्ला, प्रभुदयाल, हरिशंकर दीक्षित, अजय कटियार,
विजय शुक्ला आदि अनिल गुप्ता आदि मौजूद थेे।