हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोककर घर वापस भेज दिया। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए मृतक का नमूना लिया।
सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत बुधवार सुबह बीमारी के कारण हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए निकले तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि एहतियात के तौर पर पहले मृतक की कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। इसके बाद जिला चिकित्सालय से आई टीम में शामिल अमित शर्मा और अकील खां ने मृतक का नमूना लिया। नमूना लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।