फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में मिला किशोरी का शव हत्या की आशंका

Sun, 05 Feb 2023 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- एक फरवरी को गायब हो गई थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रविवार देर रात अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव के निकट खेत में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
बताया गया कि अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी एक फरवरी को अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार रात को उसका शव चौसार गांव के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसे 14 नवंबर 2022 को गांव का एक युवक बहला कर अपने साथ ले गया था। इस मामले में 18 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को 22 नवंबर को बरामद कर लिया था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए किशोरी को 30 नवंबर को परिजनों को सौंप दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया की सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें