टीकाकरण करने गई बीएचडब्ल्यू से अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। ग्राम शाहपुर सैदान में टीकाकरण करने गई बीएचडब्ल्यू से अभद्रता का मामला सामने आया है।
बीएचडब्ल्यू आरती देवी ने सीएचसी अधीक्षक को पत्र दिया है। इसमें बताया है कि वह गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने रविवार को गांव के बरात घर में थी। इस बीच गांव निवासी आकाश आया और घर चल कर पत्नी सुष्मिता को टीका लगाने का दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि आकाश की पत्नी सुष्मिता का पंजीयन भी नहीं है। उसके नियम विपरीत कार्य न करने पर आकाश अभद्रता करने लगा। उसने घर चलकर टीका न लगाने पर गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है।