कछौना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली निवासी सरोज सक्सेना (27) भुर्जी का काम करा था। सोमवार की दोपहर उसका शव खाली पड़े घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी से लटकता मिला।
बड़े भाई राम दुलारे ने बताया कि उसका भाई तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह नशे का आदी था। दोपहर में खाना खाकर घर से निकल गया, जब वह वापस नहीं आया। उसका पता किया गया तो पड़ोस में खाली पड़े मकान में उसका शव लटकता मिला। राम दुलारे ने बताया कि उसके भाई के कोई संतान नहीं थी। वह और उसकी पत्नी परिवार के साथ रहते थे। (संवाद)