संदिग्ध हालात में महिला की मौत
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पिरकापुर गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव निवासी रावेंद्र की पत्नी फूलन देवी (40) दो माह से गर्भवती थी। उसका इलाज कस्बे के एक निजी डॉक्टर के यहां पास चल रहा था। शनिवार देर रात में अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर जाते, उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत कैसे हुई है। इसकी जांच की जा रही है।