फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्पष्टीकरण का उत्तर न देने पर सहायक विकास अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाब न देने पर सहायक विकास अधिकारी को नोटिस
विज्ञापन

- सफाई कर्मियों के पे-रोल और उत्तर प्रस्तुत करने का मंगलवार तक का दिया था समय
- डीपीआरओ ने दी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सफाई कर्मियों के अर्जित अवकाश के प्रार्थना-पत्रों को नियम विरुद्ध अग्रसारित करने पर मांगे गए जवाब का उत्तर न देने प डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने हरियावां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोटिस जारी किया है। कहा है कि मंगलवार तक सफाई कर्मियों के पे-रोल और नोटिस का उत्तर प्रस्तुत न करने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
ब्लॉक हरियावां में तैनात सहायक विकास अधिकारी रामनरेश को बीडीओ के माध्यम से नोटिस दी गई है। नोटिस में डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने कहा है कि ग्राम पंचायत टोलवा आट में तैनात सफाई कर्मी अंजू देवी, सत्यपाल एवं सुरेंद्र सिंह को एक से 31 दिसंबर तक के अर्जित अवकाश प्रार्थना-पत्रों को नियम विरुद्ध स्वीकृति के लिए अग्रसारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जारी कारण बताओ नोटिस पर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन अभी तक न तो उत्तर दिया गया है और न ही कोई साक्ष्य दिए गए हैं। डीपीआरओ ने कहा है कि नोटिस का उत्तर न देने से स्पष्ट है कि आरोप स्वीकार हैं। मंगलवार को एक अप्रैल 2022 से अब तक सफाई कर्मियों के पे-रोल के साथ साक्ष्य सहित उत्तर प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें