फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निवेश एवं रोजगार की थीम पर पर होंगे यूपी दिवस के कार्यक्रम, 11 सदस्यीय समिति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 28 रसखान प्रेक्षागृह में यूपी दिवस की तैयारियों का जायजा लेते डीएम एमपी सिंह, साथ में अन्य अधिकारी।
विज्ञापन


निवेश व रोजगार की थीम पर पर होंगे यूपी दिवस के कार्यक्रम
- डीएम ने रसखान प्रेक्षागृह में तैयारियों का लिया जायजा
- यहां की उपलब्धियों को लोगों को जाएगा बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यूपी दिवस पर तीन दिन होने वाले कार्यक्रमों की निवेश एवं रोजगार थीम रखी गई है। इसके लिए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने रविवार को रसखान प्रेक्षागृह में चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं सोमवार शाम तक जुट ली जाएं।
यूपी दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रणनीति प्रशासन ने बनाई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने रसखान प्रेक्षागृह में तैयारियों के जायजा के दौरान अधिकारियों से कहा कि परिसर को भी व्यवस्थित करा लिया जाए। कहा कि स्टॉलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी करा ली जाए। बताया कि निवेश एवं रोजगार थीम पर आधारित प्रजेंटेशन, रोड शो और गोष्ठियां होंगी।
विज्ञापन

खेल विभाग खेलों और 24 व 25 जनवरी को आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता से संबंधित लघु फिल्म दिखाई जाएगी तथा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वंदना त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी, सहायक जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

समिति में यह अधिकारी किए गए नामित
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि यूपी दिवस के आयोजन के लिए सीडीओ आकांक्षा राना की अध्यक्षता वाली समिति में एडीएम को सह अध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट को सचिव व संयोजक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप निदेशक कृषि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, डीआईओएस, एआरटीओ, उद्योग केंद्र के डीसी व एसी को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें