फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-731: 54 किमी लंबे मार्ग में 18.80 किमी लंबाई के बनेंगे 19 ओवरब्रिज..

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 20 हरदोई-लखनऊ मार्ग के कछौना चौराहा पर भी बनेगा ओवरब्रिज।
विज्ञापन

खास खबर:
एनएच-731 : 54 किलोमीटर में बनेंगे 19 ओवरब्रिज
- हरदोई-लखनऊ मार्ग का तीन पैकेज में होगा निर्माण
अनूप श्रीवास्तव
हरदोई। एनएच-731 हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदोई सीमा के 54 किलोमीटर में सुगम और सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से छोटे-बड़े 19 ओवरब्रिज (एनएचएआई के अनुसार अंडरपास) बनेंगे। इन अंडरपास की कुल लंबाई 18.80 किलोमीटर होगी। यह अंडरपास लखनऊ मार्ग पर खेतुई से लेकर लखनऊ सीमा तक बनाए जाएंगे। एनएच-731 में आने वाले लखनऊ से लेकर शाहजहांपुर मार्ग को फोरलेन किया जा जा रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से लखनऊ मार्ग पर खेतुई-मंदारा के पास बाईपास को स्वीकृति दी गई है। वैसे तो हरदोई से लखनऊ सीमा तक मार्ग की लंबाई करीब 65.400 किलोमीटर है, लेकिन खेतुई के पास ही मार्ग को फोरलेन करते हुए शहर के बाहर से बाईपास दिया जा रहा है।
विज्ञापन

54 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग में पड़ने वाले बड़े गांव, कस्बों, चौराहों और रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए अंडरपास प्रस्तावित किए गए हैं। इन्हें तीन पैकेज में स्वीकृति भी मिल गई है। डीएम एमपी सिंह का कहना है कि तिलोईयां खुर्द में 800 मीटर एनएचएआई की ओर से चयनित कार्यदायी संस्था पीएनसी के पर्यवेक्षण में काम शुरू करा दिया गया है। बघौली चौराहे को हटा दिया गया है। इसी के साथ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रारंभिक काम तेजी से कराया जा रहा है। (संवाद)
इन स्थानों पर प्रस्तावित लंबाई में बनाए जाएंगे ओवरब्रिज
. लखनऊ मार्ग पर खेतुई में जय विद्या सेंटर के निकट 1400 मीटर।
. लालपालपुर चौराहा पर 800 मीटर।
. पचकोहरा में 800 मीटर।
. बम्हनाखेड़ में 800 मीटर।
. खजुरमई में 800 मीटर।
. बघौली चौराहा पर 1400 मीटर।
. सुन्नी में 800 मीटर।
. मतुआ में 800 मीटर।
. कछौना में रेलवे क्रासिंग और चौराहा पर करीब 1400 मीटर।
. कामीपुर मोड़ पर 800 मीटर।
. कटियामऊ मोड़ पर 800 मीटर।
. गौहानी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निकट 800 मीटर।
. रैसो में 800 मीटर।
. सोम में वन विभाग की नर्सरी के निकट 800 मीटर।
. संडीला-कछौना के मध्य औद्योगिक क्षेत्र में बर्जर पेंट्स-वरूण वेबरेज के मध्य 1400 मीटर।
. संडीला से पहले गौसगंज तिराहा पर 1400 मीटर।
. दिव्यानंद आश्रय के निकट 800 मीटर।
. संडीला चौराहा पर 1400 मीटर।
. बेगमगंज में आबादी के निकट 800 मीटर।
. तिलोईयां कलां में 800 मीटर।

डबल नहर पर सीधा होगा मार्ग
एनएचएआई के अवर अभियंता अरूण तिवारी ने बताया कि बघौली चौराहे के आगे डबल नहर पर एनएच-731 को सीधा किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। डबल नहर से पहले इंटर कॉलेज के पास मार्ग को सीधा करते हुए कछौना की ओर मार्ग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


छूटे किसानों से मांगे गए दावे
एनएचएआई के अवर अभियंता ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया है। कुछ किसानों के गाटा प्रस्तावित गजट में छूट गए हैं। ऐसे किसानों से खसरा-खतौनी, बैंक पासबुक, आधार की छायाप्रति के साथ दावा मांगे गए हैं। ऐसे किसान एक सप्ताह के अंदर अपना दावा विशेष भू-आध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में कर दें, ताकि उन्हें मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें