फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्रय केंद्रों पर 17774 एमटी धान डंप, खराब होने की जाहिर की गई आशंका - A

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर 17,774 एमटी धान डंप, खराब होने की आशंका
विज्ञापन

- डिप्टी आरएमओ ने एजेंसी के अधिकारियों से उठान और मिलर्स को आपूर्ति में तेजी लाने के लिए कहा
- मिलर्स ने आपूर्ति धान में 2781.787 एमटी को अभी तक नहीं किया स्वीकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मूल्य समर्थन योजना के तहत एजेंसियों के खरीदे गए धान में 17,774.84949 मीट्रिक टन (एमटी) धान क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा है। इस कारण उसके खराब होने की आशंका जाहिर की गई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा है कि धान उठान और मिलर्स को आपूर्ति में तेजी लाएं।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में क्रय एजेंसियों के खरीद गए धान मिलर्स को आपूर्ति और मिलर्स के धान को स्वीकार किए जाने की स्थिति पर रीजनल फूड कंट्रोलर ने असंतोष जाहिर किया है। इस पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधकों से कहा है कि क्रय केंद्रों पर अधिक मात्रा में धान डंप है। मिलर्स को जो धान आपूर्ति की गई है, उसकी मिलर्स शत-प्रतिशत स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। धान खरीद, उठान की नियमित समीक्षा नहीं की जा रही है।बताया कि पांच क्रय एजेंसियों ने अब तक 23,7883.20090 एमटी धान की खरीदारी की है। इसमें 220108.35141 एमटी मिलर्स को आपूर्ति की है, जबकि मिलर्स ने 217326.56441 एमटी धान ही स्वीकार किया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर 17774.84994 एमटी धान डंप है, जबकि मिलर्स की ओर से 2781.787 एमटी धान को स्वीकार नहीं किया गया है।
एजेंसी वार धान खरीद और मिलर्स को डिलीवरी पर एक नजर

एजेंसी का नाम - खरीदा गया धान - मिलर्स को डिलीवरी धान (एमटी में)
खाद्य विभाग - 109122.38990 - 102719.81800
पीसीएफ - 57036.96600 - 52111.34117
पीसीयू - 64105.61500 - 58149.99224
मंडी समिति - 3156.19000 - 2754.00000
एफसीआई - 4462.04000 - 4373.20000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें