फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 1450 एनएचएम कर्मियों को नहीं मिला दिसंबर माह का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
1450 एनएचएम कर्मियों को नहीं मिला दिसंबर माह का मानदेय
विज्ञापन

- एक साल से नहीं मिला एरियर, लेटलतीफी से कर्मी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एनएचएम कर्मियों को मानदेय देने में लेटलतीफी की जा रही है। इससे संविदा कर्मियों में नाराजगी है। जनवरी माह बीतने वाला है, मगर अभी तक खाते में मानदेय नहीं आया है। एक साल से इन लोगों को एरियर भी नहीं मिला है। इसे लेकर संविदा कर्मी परेशान हैं।
जिले में लगभग 1450 एनएचएम कर्मी तैनात हैं। जिनका प्रत्येक महीने स्वास्थ्य विभाग से करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपये मानदेय निकलता है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी 80 से ज्यादा लोग कार्य कर रहे हैं। शासन का आदेश है कि हर माह के पहले सप्ताह तक इन सभी को मानदेय दे दिया जाए, लेकिन यहां पर समय से मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जनवरी माह बीतने वाला है फिर भी दिसंबर का मानदेय इन कर्मियों को नहीं मिला है। पिछले साल का एरियर और बढ़ोत्तरी भी अभी तक नहीं मिली है। यह दूसरा सत्र चल रहा है। अब तक इस सत्र का एरियर मिल जाना चाहिए था। मानदेय सीट पर हस्ताक्षर करने में अफसर भी कर्मचारियों को कई बार दौड़ाते है। इस बार बजट है इसके बाद भी मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
धन का आवंटन काफी देर से हुआ है। इसलिए मानदेय बनने में देरी हुई हैं। मानदेय बन चुका है, अब सीएमओ के हस्ताक्षर होते ही सभी के खातों में पैसा पहुंच जाएपा। - आशीष श्रीवास्तव, एकाउंट मैनेजर हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें