अधिवक्ता मेहनत और ईमानदारी से करें काम
हरदोई। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को शपथ ग्रहण की। जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई और साथ ही शुभकामनाएं दी। अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट लखनऊ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि नए अधिवक्ता मेहनत और लगन के साथ वकालत करें। जिला जज को अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन पूर्व महामंत्री कर्मवीर चौहान ने किया। संघ के अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदोरिया ने संघ के सभी सदस्यों को निष्ठा और ईमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया। पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अजय शुक्ला औ पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा की अगर सही समय पर सही जगह पर अपनी समस्या रखी जाएगी तो समस्या का निराकरण जरूर होगा। इस मौके पर कई न्यायिक अधिकारी समेत अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
विशेष लोक अदालत में नौ मामले का निस्तारण
जिला राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी अपर जिला जज कोर्ट चार के जज अच्छे लाल सरोज के संरक्षण में आर्बिटेंशन लोक अदालत का आयोजन शनिवार को हुआ। इसमें नौ मुकदमों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।