फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बेटी की शादी से पहले मजदूर ने दी जान, पेड़ से लटका मिला शव, 22 फरवरी को आनी है बरात

Sat, 21 Jan 2023 09:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बेटी की शादी में रुपयों की तंगी से परेशान मजदूर ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फरवरी में उसकी बेटी की बरात आनी थी। परिजनों के मुताबिक मजदूर शादी में होने वाले खर्च को लेकर परेशान था।

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली के रडैना हबीब नगर निवासी रामकिशन (44) मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। रामकिशन गुरुवार की देर शाम को घर से निकला और गांव के बाहर नीम के पेड़ से मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बड़ी बेटी सीमा ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को उसकी शादी होनी है। आर्थिक तंगी के चलते पिता परेशान रहते थे। उन्हें शादी में होने वाले खर्च की चिंता थी। इस कारण वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें