फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झुग्गी झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 16 पुत्री की शादी के लिए जले कपड़े देखती मां मशीना
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख
- आग की चपेट में आठ झोपड़ियां जलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। कस्बा के मोहल्ला भगवंतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से डेरा समुदाय के लोगों की आठ झोपड़ियों में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में आठ बकरी, 57 हजार नकद और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगो ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
भगवंतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे कई वर्षों से डेरा समुदाय के लोग झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे भूरा की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जुबेर, मशीना, अली हसन, नवीशेर, अख्तर अली, जावेद की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रह रहे लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाने लगे। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठों झोपड़ी और सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इस अग्निकांड में मशीना की सात बकरी और 45 हजार रुपये, जुबेर की एक बकरी, नवी शेर के पांच हजार रुपये, अख्तर अली के सात हजार रुपये और समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन किया।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पर पहुंचे सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन

इनसेट
अब कैसे पीले होंगे बेटी के हाथ
अग्निकांड पीड़ित मशीना ने बताया कि उसकी पुत्री रुबीना की शादी मार्च में होनी है। रात दिन मेहनत करके बेटी की शादी के लिए बर्तन, चांदी की पायल, सोने की झुमकी, सोने की नथ, कपड़े और 45 हजार की नकदी जमा की थी। शादी की तैयारी की खुशियों में सभी लोग लगे थे, लेकिन एक पल में खुशियां आज में जलकर राख हो गईं। मशीना ने बताया कि अब वह बेटी की शादी कैसे करेगी। सब कुछ जलकर राख हो चुका है, यह बताते हुए वह रोने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें