फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा मेरा खाटू वाला...

विज्ञापन
निशान यात्रा में सजी खाटू श्याम बाबा की मूर्ति व साथ में चल रहे श्रद्धालु। । संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को शहर भर में श्री श्याम निशान यात्रा के साथ ही श्री श्याम वार्षिकोत्सव की शुरुआत हो गई। मैंने सांवरे जब तेरा नाम ले लिया...जैसे भजनों की संगीत लहरियों पर थिरकते श्रद्धालुओं पर फूल व इत्र की वर्षा की गई। निशान यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने भी हाथों में निशान लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह श्री श्याम निशान व शोभायात्रा का आयोजन हुआ। निशान यात्रा का शुभारंभ सिनेमा रोड स्थित काशी नाथ सेठ सराफ गेस्ट हाउस से हुआ। 251 पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने श्री श्याम निशान हाथों में लेकर श्री खाटू जी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल बैंडबाजों पर बज रहे भजनों की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
इस दौरान दौड़े आएंगे श्याम अगर ऐसे, खाटू वाले श्याम बसाबा तुझे ही तो पाना है, मैं तेरी कठपुतली बाबा...., सांवरे से मिलने मैं चली..आदि भजनों की संगीत लहरियों पर श्रद्धालु झूमते गाते और श्री श्याम के जयकारे लगाते नजर आए। यात्रा सिनेमा रोड, अस्पताल रोड, जिंदपीर चौराहा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला रेलवेगंज पहुंची। इस मौके पर अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, विवेक, अपूर्व महेश्वरी, संचित अग्रवाल, अनुराग कुमार वैश्य, अनुपम मित्तल, सुमित अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृष्ण-राधा व बांके बिहारी की झांकी ने मोहा मन
श्री निशान यात्रा में कृष्ण राधा व बांके बिहारी की झांकियां भी निकाली गईं। यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर भक्तों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसको देखकर भाव विभोर हुए लोगों ने बोले बांके बिहारी की ...जयकारे भी लगाने शुरू कर दिए। जिससे समां भक्तिमय हो गया।
शहर भर में यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा
निशान यात्रा के साथ-साथ एक तोप भी साथ चली। इससे शहर के भ्रमण के दौरान इस तोप से पुष्प वर्षा की जाती रही। यही नहीं यात्रा के आगे-आगे मैट बिछाए जाने का क्रम जारी रहा।
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
शहर भर में यात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं ने पंडाल लगाकर यात्रा का स्वागत किया व मिष्ठान का वितरण किया। लोगों ने छतों से भी इस यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित निशान यात्रा में सिनेमा चौराहे पर कृष्ण राधा की सज?- फोटो : HARDOI

सिनेमा चौराहे पर निशान यात्रा में कुछ इस तरह शामिल नजर आए श्रद्धालु। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें