सदी के महान गायक मोहम्मद रफी की 35वीं पुण्य तिथि पर
बीती रात संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें संगीत प्रेेमियों ने उनके
गीतों को पेश कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मीरा गुप्ता को
सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर
एपीजे अब्दुल कलाम की यादव में दो मिनट का मौन रखकर उनको भावभीनी
श्रद्धांजलि दी गई। नगर में स्थित वीरू बाबू की कोठी पर आयोजित कार्यक्रम
का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मनोज अग्रवाल ने मोहम्मद रफी का गीत एक हंसी
शाम को दिल मेरा खो गया प्रस्तुत की।
सुनील त्रिवेदी ने वादियां मेरा दामन
रास्ते मेरी बांहें जाओगे सिवा तुम कहा प्रस्तुत की। मनोज गुप्ता ने लिखे
जो खत तुम्हें गीत सुना कर मोहम्मद रफी की यादें ताजा कर दी। इसके अलावा
विकास त्रिवेदी, ज्योति, सोनम, स्मृति मिश्रा समेत कई कलाकारों ने मोहम्मद
रफी की गीत प्रस्तुत किए।
इस मौके पर संगीत प्रेमी मीरा गुप्ता को आयोजक
मनोज अग्रवाल ने सम्मानित किया। तबले पर दिनेश प्रसून, शिव रुचि सिंह व
आर्गन पर मनोज अग्रवाल ने साथ दिया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व
राष्ट्रपति डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश
डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।