फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नुमाइश मैदान में मुशायरा सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। श्रीराम लीला मेला कमेटी के बैनर तले नुमाइश मैदान में हर वर्ष होने वाले मुशायरे का आयोजन शनिवार रात होगा। देश के अलग-अलग शहरों से नामचीन शायर मुशायरे में कलाम पेश करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार के मुशायरे की निजामत लखनऊ के नदीम फार्रूख करेंगे।
विज्ञापन

भोपाल के प्रसिद्ध मंजर भोपाली, दिल्ली से इकबाल अशहर, बाराबंकी के सलीम सिद्दीकी कलाम पेश करेंगे। मुशायरे में अलीगढ़ के कलीम समर, मेरठ की हिमांशी बाबरा, अमरोहा की निकहत अमरोहवी, कानपुर के असद नैय्यर, सिद्धार्थनगर के शाश्वत सिंह दर्पण, कानपुर के अख्तर कानपुरी, बदायूं के वसीम नादिर, प्रयागराज से अफजल इलाहाबादी और दिल्ली से आदिल रशीद भी कलाम पेश करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 126 साल से हो रही रामलीला में हर वर्ष कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें